राजगढ़ः झंडा दिवस निधि में लक्ष्य से अधिक राशि जुटाने पर कलेक्टर का हुआ सम्मान
राजगढ़, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को जिला सैनिक कल्याण कमांडर अधिकारी नगेषचंद्र मालवीय ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को औपचारिक रूप से भेंट किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन यह सम्मान 21 अप्रैल 2026 को भोपाल स्थित लोकभवन में आयोजित विशेष समारोह में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था। इस अवसर पर कलेक्टर की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने सम्मान ग्रहण किया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि झंडा दिवस के तहत एकत्रित राशि का उपयोग पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीद सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण और पुनर्वास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में किया जाता है। उन्होंने जिले के सभी दानदाताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि को सैनिक सम्मान और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक