उज्जैन में कथा वाचक जया किशोरी ने किए महाकाल के दर्शन

 


उज्जैन, 28 मार्च (हि.स.)। प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी ने शनिवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए।

दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और शांतिपूर्वक दर्शन कर प्रस्थान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल