अनूपपुर: रीवा मे जैन साध्वी पूज्य माता द्वय की हत्या से जैन समाज आन्दोलित, आरोपी को फासी देने की मांग

 




अनूपपुर, 25 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी एवं अमरकंटक में जैन समाज ने रीवा में कार चालक राशिद अली शाह द्वारा जैन साध्वी पूज्य श्रुतमति माताजी एवं उपसममती माताजी के ऊपर जानबूझकर वाहन चढ़ाकर दो जैन साध्वियों की हत्या के विरोध में सोमवार को जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर बिजुरी और अमरकंटक थाना प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर साधु संतों की सुरक्षा एवं घटना करने वाले राशिद अली शाह को फांसी की सजा की मांग की।

गौरतलब है कि 20 मई को कार चालक राशिद अली शाह ने जैन साध्वी पूज्य श्रुतमति माताजी एवं उपसममती माताजी के ऊपर रीवा कलेक्ट्रेट के पास जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या कर दी गई। जबकि एक माताजी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचाररत हैं। यह कुठारा घात संपूर्ण संत समाज के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैन समाज आहत है। कैसे निर्दयी लोग साधु संतों पर भी हमला कर रहे हैं। यह घटना अहिंसा का संदेश देने वाले जैन समाज के साधु संतों के साथ की गई जिससे संपूर्ण जैन समाज दुखी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश पुलिस महानिदेशक से समाज ने कहा हैं कि इसे संज्ञान में लेकर कठोरता से कार्यवाही करें तथा हमारे मांग पत्र के अनुसार साधु संतों की सुरक्षा एवं समाज के हित में समुचित निर्णय लेकर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आग्रह किया गया।

बिजुरी जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया यह घटना से अखिल भारतीय जैन समाज आहत और दुखी है ऐसे साधु संत जो पैदल बिहार करते हैं समाज को अहिंसा का संदेश देते हैं उनके साथ इस तरह की दुर्घटना कर हत्या कर देना बहुत ही निंदनीय है, ऐसे हत्यारों को सरेआम मौत की सजा देनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में गुलाबचंद जैन, नरेश जैन, संतोष जैन, संजय जैन, कमलेश जैन, वैभव जैन, शैलेश जैन, नितिन जैन, आर्जव जैन, अस्तित्व जैन, रितेश जैन, सौरभ जैन, अनुज जैन, सनी जैन, अमित जैन, प्रियेश जैन, सोनू जैन, विनय जैन, संजय जैन,सम्यक जैन, आदि जैन, रोहित जैन, महिलाओं में सारिका जैन, ज्योति जैन, अनामिका जैन, संध्या जैन, शैली जैन, सोनिया जैन, आकांक्षा जैन, सुरभि जैन, कविता जैन, अंतिम जैन, प्रियंका जैन, हनी जैन, मनो जैन, अनीता जैन, प्रियंका जैन, सौम्या जैन सहित सर्व जैन समाज ने मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी को मांग पत्र सौपा।

अमरकंटक में ब्रह्मचारी दीपक जैन, सुनील जैन, महेश जैन, देवेंद्र जैन, आदित्य जैन, प्रशांत जैन, निलेश जैन, सीताराम जैन, मोनू जैन, दया जैन, अनुज जैन, संदीप जैन, प्रभाकर भारती जैन, सुषमा जैन, ज्योति जैन, शालिनी जैन, निधि जैन तथा नगर परिषद की पार्षद सहित जैन समाज के अनेक पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला