जबलपुर : महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

 


जबलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को हनुमानताल से आचार्य समय सागर महाराज के में सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह या व्यापारियों व जैन संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल हुई। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से धार्मिक सन्देश प्रचारित किये गए।

अश्वारोही दल के साथ शहर के बैंड, ढोल, नगाड़े, धमाल आदि की गूंज से जुलूस पथ गूंज उठा। यात्रा के पश्चात आचार्यश्री ने समस्त जैन समाज को संबोधित किया। इसके बाद महावीर स्वामी का पूजन और अभिषेक किया गया। शोभायात्रा में जैन युवक महासभा, श्री मूर्ति पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नन्हें मंदिर ट्रस्ट, दिगम्बर जैन ने सोशल ग्रुप, जबलपुर मेन के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गुरुवार रात 9:30 बजे कमानिया गेट पर भगवान महावीर पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक