अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गौरव आर्य का स्पोट्र्स साइंस वर्कशॉप हेतु चयन
उज्जैन , 30 मार्च (हि.स.)। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरु अखाड़ा में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच के रूप में पदस्थ गौरव आर्य का स्पोट्र्स साइंस वर्क शॉप हेतु चयन हुआ है।
मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री ने सोमवार को बताया कि ओलंपियन पप्पू यादव द्वारा अनुमोदित कुश्ती कोच गौरव आर्य 2 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में होने वाली वर्कशॉप में सम्मिलित होने रवाना हुए है। यह वर्कशॉप 30 मार्च से प्रारंभ हो गई है। ओलम्पियन पप्पू यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच का अभाव है, जिसे तेजी से पूरा करना है। देश भर से 30 कुश्ती कोचों का चयन किया गया है। इस कार्यशाला में कुश्ती प्रक्षिक्षकों खेल विज्ञान, आधुनिक प्रक्षिक्षण, खेल तकनीकी, फिटनेस, मैनेजमेंट एवं प्रदर्शन सुधार के उन्नत पहलुओं से अवगत करना है। गौरव आर्य के चयन पर ओलम्पियन पप्पू यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, सुरेश यादव, गोविन्द गुज्जर, विकाश यादव,पूर्व डीएसपी अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच राधेश्याम आर्य, सुरेश राणे ने बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल