मंदसौरः कलेक्टर ने दिए रोड किनारे के ढांबों की सघन जांच के निर्देश
मंदसौर, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सडकों के किनारे विशेष रूप से हाईवे पर मौजूद ढाबों की सघन जांच की जाये। कोई भी गैर कानूनी गतिविधि पाये जाने पर सख्ता कार्यवाही की जाएगी। उक्त जानकारी शुक्रवार को नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थ उनमुलन पर आयोजित बैठक में दी गई।
कलेक्टर अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में नशा मुक्ति एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में डीएफओ संजय रायखरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बघेल एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत शिक्षा विभाग प्रतियोगिताएं आयोजित करें। ट्रांसपोर्टेशन में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगे हो एवं परिवहन अधिकारी ओचक निरीक्षण करें ।
पीएम राहत योजना में जितने भी दुर्घटना ग्रस्तष व्यक्ति आते हैं उनकी पोर्टल पर एंट्री अनिवार्य करें मोबाइल नंबर भी लिखें । इस दौरान रोड स्पॉट सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर भी चर्चा की गई । इस अवसर पर नशा मुक्ति पर आधारित पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति पर आधारित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया