उज्जैनः खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
उज्जैन, 19 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
महादेव बाटी भंडार, देवास गेट बस स्टैंड से तुअर दाल एवं बाटी के नमूने, सपना स्वीट्स रेलवे स्टेशन से मलाई बर्फी एवं काजू कतली तथा नेमा कुल्फी फालूदा शॉप नंबर-2, मिडवे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, महाकाल लोक से फालूदा सेवई एवं केसर पिस्ता कुल्फी के नमूने लिए गए।
नेमा कुल्फी फालूदा शॉप के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर फर्म को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया। साथ ही मौके पर खाद्य व्यवसाय बंद करवाया गया। सभी लिए गए नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल