इंदौरः भोजनालय में खाना बनाने के दौरान लगी आग, पूरा सामान भी जला
इंदौर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में खाना बनने के दौरान भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान यहां गैस की नली में आग लगी थी। इसके बाद बाहर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि आग बुझ गई है। कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के दौरान कर्मचारी बाहर की ओर निकल गए थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर