राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीहोर ने शिवपुरी को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया

 


सीहोर, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार से आरंभ हुई प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सीहोर-शिवपुरी और दूसरा मैच भोपाल-नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर ने शिवपुरी को 3-0 से और दूसरे मैच में भोपाल ने नर्मदापुरम को 3-0 से हराया।

प्रतियोगिता में आठ से अधिक टीमें शामिल है। इसमें नीमच, इंदौर, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर,ग्वालियर शिवपुरी, खंडवा और सीहोर शामिल है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन शहर के चर्च मैदान और आवासीय मैदान पर एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। मंगलवार को प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले शहर के चर्च मैदान पर खेले जाऐंगे। इसमें पहला मुकाबले दोपहर एक बजे इंदौर-रतलाम और दूसरा मुकाबला दोपहर ढाई बजे ग्वालियर-नीमच के मध्य खेला जाएगा।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को पहला मुकाबला सीहोर ने शिवपुरी के खिलाफ शानदार तरीके से जीता, इस मैच में सीहोर ने शिवपुरी को 3-0 से हराया। सीहोर की ओर से वंश ने 2 गोल और आर्थव ने एक गोल किया। इधर एक अन्य मुकाबला भी एक तरफा रहा इसमें भोपाल ने नर्मदापुरम को 3-0 से हराया। भोपाल की ओर से यमन मुताई ने 1 गोल किया और मुनीर खान ने 2 गोल किए। मंगलवार को होने वाले दोनों मुकाबले शहर के चर्च मैदान पर खेले जाऐंगे। इसमें पहला मुकाबला इंदौर-रतलाम और दूसरा मुकाबला ग्वालियर-नीमच के मध्य खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, कोतवाली टीआई रविंद्र यादव साहब, खेल एवं युवा कल्याण जिला खेल अधिकारी रूबी दीवान, नशे से दूरी है जरूरी की शपथ में शपथ दिलाई की। जीवन में ना कभी नशा करूंगी ना करूंगा और ना ही अपने परिवार के किसी सदस्य को नशा करने दूंगा मैं यह शपथ लेता हूं की नशा मुक्ति मध्य प्रदेश बनाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करूंगा शपथ के पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा