वैशाख एवं ज्येष्ठ माह में महाकालेश्वर मंदिर में भगवानप महाकालेश्वर पर गलंतिका से सतत जलाभिषेक प्रारंभ
उज्जैन, 03 अप्रैल (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार 03 अप्रैल (वैशाख कृष्ण प्रतिपदा) से 29 जून (ज्येष्ठ पूर्णिमा) तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी पर 11 मिट्टी के कलशों के माध्यम से सतत जलधारा हेतु गलंतिका लगाई गई
इन कलशों में गंगा, सिंधु, सरस्वती, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, सरयू, क्षिप्रा एवं गण्डकी जैसी पवित्र नदियों का स्मरण, आव्हान एवं ध्यान मंत्रों के साथ जल स्थापित कर भगवान श्री महाकालेश्वर पर निरंतर शीतल जलधारा अर्पण प्रारंभ हुआ यह अभिषेक प्रतिदिन प्रातः भस्मारती के पश्चात प्रारंभ होकर सायंकालीन पूजन तक जारी रहेगा। इस वर्ष ज्येष्ठ मास के पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) होने के कारण एक माह अतिरिक्त कुल तीन माह जलधारा अर्पित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल