आगरमालवाः सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, एक घायल

 


आगरमालवा, 16 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय निवासी पति-पत्नी की रविवार को इन्दौर के समीप ग्राम पंथपिपलई में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई वही इस दुघर्टना में एक युवती घायल हो गई, जिसका उपचार इन्दौर के अरविन्दो हास्पिटल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आगरमालवा जिला मुख्यालय के सराफा बाजार स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स के मालिक गोपाल सोनी तथा उनकी पत्नी रेखा सोनी आज कार से इन्दौर जा रहे थे। उनके साथ भी पीछे की सीट पर उनके मित्र मुकेश गर्ग की बालिका ईशिता गर्ग भी बैठी हुई थी। तभी इन्दौर जिले के ग्राम पंथपिपलई में कार तेजगति से अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पीछे घुस गई। इस दुर्घटना में गोपाल सोनी व रेखा सोनी दोनो पति-पत्नि की दर्दनाक मौत हो गई तथा ईशिता गर्ग घायल हो गई। जिसका उपचार अरविन्दो अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही श्रीसोनी के निवास पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा