जबलपुर में आर्मी जवान के परिजनों ने लगाया हनी ट्रैप के साथ पुलिस पर बिना जांच जेल भेजने का आरोप

 




जबलपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। एक आर्मी जवान को युवती द्वारा फंसाए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एक हनी ट्रैप के मामले का आरोप सामने आया है, जिसमें एक पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और शिकायत की है।

परिजनों के अनुसार उनके परिवार का एक व्यक्ति जो की आर्मी में कार्यरत है, उसके खिलाफ बैतूल जिले में रहने वाली एक महिला के द्वारा इंस्टाग्राम व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से जान पहचान के जरिए आर्मी में कार्यरत जवान को फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही फर्जी तरीके से जबलपुर जिले के सिविल लाइन थाने में बलात्कार की झूठी शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों का ये भी आरोप है कि वहीं सिविल लाइन पुलिस ने बिना किसी जांच के आर्मी जवान को जेल भेज दिया है। आर्मी जवान के परिजन मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत देते हुए उन्होंने मांग की है कि साइबर सेल से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक