उज्जैन शहर में झमाझम के साथ गिरे ओले

 


उज्जैन, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सोमवार की रात जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज बूंदों और चने के आकार के ओले भी गिरे।

सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद उमस भी बढऩे लगी। शाम ढलते ढलते बूंदाबांदी शुरू हो गई। राह चलते लोग कुछ समझ पाते इस बीच तेज बारिश होने लगी ओर पूरा शहर बारिश से सराबोर हो गया। जीवाजी वेधशाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में अनेक स्थानों पर करीब आधा इंच बारिश हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल