'हर घर तिरंगा’ अभियान : कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Aug 13, 2026, 19:27 IST
जबलपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में
हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में कलेक्टर कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने भी बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सभी अधिकारी-कर्मचारी यात्रा के दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ हुई जो घंटाघर चौराहे से होते हुए वापस कार्यालय में संपन्न हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक