ग्वालियरः चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
ग्वालियर, 04 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डरों को लेकर कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देशों के परिपालन में खादय विभाग की टीम ने सोमवार को चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड महाराज पूरा इंडस्ट्रियल एरिया पिंटो पार्क की जांच की। जांच के दौरान मौके से 77 अनाधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इन सभी सिलेण्डरों को खादय विभाग की टीम ने जब्त कर राजा गैस डीलर के सुपूर्द किए हैं।
जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्वालियर में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्टर रूचिका चौहान ने निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में कमर्शियल स्थलों पर गैस सिलेण्डरों की जांच की जा रही है। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। जांच के दौरान मौके से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर टीम ने जब्त किए। जांच के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी महावीर सिंह राठौर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह राजावत उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर