भाजपा जिला कार्यालय निर्माण हेतु भूमिपूजन हुआ
आगरमालवा, 06 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा में भाजपा के जिला कार्यालय निर्माण के लिए माधव गौशाला के सामने सोमवार को भूमिपूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेडी, चिंतामण राठौर, करणसिंह यादव, पूर्व विधायकगण फुलचंद वेदिया, गोपाल परमार, रेखा रत्नाकर, लालजीराम मालवीय, मुरलीधर पाटीदार, भाजपा नेता कैलाश गवली, पारस कोठारी, कैलाश कुभंकार, जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, मंयक राजपूत, आभा चौपडा, संगीता देसाई, दिनेश परमार, संतोष गोयल, बाबूलाल यादव, निलेश पटेल, अशोक प्रजापत मौजूद रहे। इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा के क्षैत्रिय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं की आधारशिला है। यह केवल दफ्तर नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक मंदिर के समान है।
वहीं भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। विभिन्न मंडलों में विशेष कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा