मंदसौरः दशपुर के राजा श्री द्विमुखी चिंताहरण गणपति के दरबार में भव्य और आकर्षक सजावट
मन्दसौर, 11 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थानीय जनकुपुरा गणपति चौक स्थित अति प्राचीन श्री द्विमुखी चिंताहरण गणपति मन्दिर पर बारह दिवसीय गणोशोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशपुर के राजा भगवान गणपति जी का दरबार इस बार भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।
शुक्ला चौक से लेकर गणपति चौक तक नयनाभिराम विद्युत का डेकोरेशन करवाया जा रहा है जो अपने आपमे अनूठा ओर अद्भुत रहेगा। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को भगवान गणपति जी के दरबार में विशेष पूजा अर्चना, हवन अनुष्ठान का आयोजन होगा तथा 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी पर्व पर रात्रि में 9:00 बजे भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात नगर में आकर्षक नयनाभिराम झांकियों का चल समारोह निकलेगा ’ चल समारोह का शुभारंभ रात्रि 9 बजे जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह, एवं जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना पूजा अर्चना कर करेंगे।
भगवान श्री चिंताहरण गणपति मंदिर के नवनिर्माण का कार्य भी 3 करोड रुपए की लागत से द्रुत गति से जारी है ’ गणपति जी का दरबार विशालकाय प्रतिमा के हिसाब से काफी छोटा था’ मंदिर के आसपास दुकानें और मकान बना हुआ था जिसे रिक्त करवाकर संपूर्ण परिसर मंदिर में सम्मिलित किया गया ’ लगभग 2500 फिट में मंदिर का नव निर्माण मकराना के सफेद पत्थर से चल रहा हैं जो अगले वर्ष 2027 गणेश चतुर्थी तक भव्य एवं आकर्षक रूप में बनकर तैयार हो जाएगा ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया