जबलपुरः सांसद आशीष दुबे ने ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों से किया संवाद

 


जबलपुर, 11 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने सोमवार को बरगी विधानसभा के मेढ़ाघाट मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद दुबे ने पड़ुआ, पिपरिया, कूड़न, बिल्हा, सिहोदा, लामी, गडर पिपरिया, ज्वाप, कैथरा, सहजपुर, बंधा एवं बिलखरवा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने।

सांसद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रवास कार्यक्रम के दौरान नीरज सिंह विधायक बरगी, राजकुमार पटेल जिलाध्यक्ष आशा गौंटिया जिला पंचायत अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक