राज्यपाल पटेल ने महानवमी पर किया कन्या-पूजन, मिष्ठान और उपहार किए भेंट
Oct 19, 2026, 16:42 IST
- प्रदेश-देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
भोपाल, 19 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार को नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन कर मिष्ठान और उपहार भेंट किए।
राज्यपाल पटेल ने माँ दुर्गा से प्रदेश औेर देश के विकास एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊसहोल्ड शिल्पी दिवाकर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत