राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

 




भोपाल, 27 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल पटेल ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राखी का पर्व, भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम, पारिवारिक समरसता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करने और मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत