अनूपपुर: फुनगा पुलिस ने जंगल से 91,500 रुपये की विदेशी मदिरा की जप्त

 


अनूपपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की फुनगा चौकी पुलिस ने शनिवार की रात 11 पेटी विदेशी मदिरा मात्रा 96.480 लीटर जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 91 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध सदर पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान ने बताया कि चौकी फुनगा पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाली सिटका टोला के मौहार में बेयर हाउस के पीछे अवैध शराब लेकर आने की सूचना पर छापामारी की गई। जहां मौहार के जंगल में अवैध शराब का परिवहन करने वाले पुलिस को देखकर शराब व परिवहन करने वाला दो पहिया वाहन को छोड़कर अंधेरे में भाग गये। जहां पुलिस को 11 पेटी विदेशी मदिरा मात्रा 96.480 लीटर कुल कीमती करीब 91500 रुपये की एवं दो पहिया वाहन कीमती 80,000 रुपये कुल कीमत 171500 रुपये का गवाहो के समक्ष मौके से जप्त किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप.निरी. सोने सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, रामेश्वर सिंह, मणिराम मोगरे, आरक्षक वीर सिंह ,अमन दुबे,पंकज मिश्रा साइबर सेल की भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला