मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के निधन पर जताया दु:ख
May 19, 2026, 15:26 IST
भोपाल, 19 मई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार काे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के देवलोक गमन पर गहन दु:ख और संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत