मंदसौर : सीतामऊ साहित्य महोत्सव में शामिल होंगे, देश के प्रख्यात कलाकार 

 


मंदसौर, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले के सीतामऊ में आयोजित होने वाले सीतामऊ साहित्य महोत्सव का 30 जनवरी को शुभारंभ होगा। सीतामऊ के विजय पेलेस में आयोजित होने वाले इस आयोजन की जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी तैयारिया कर ली गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में अलग अलग दिनो में देश के साहित्य, कला एवं दर्शन क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात वक्ता एवं कलाकार शामिल होंगे। साथ ही महोत्सव के दौरान विविध गतिविधीया जैसे चंबल नदी पर मगरमच्छ और ओटर वॉचिंग, चम्बल सफारी, बर्ड वॉचिंग एवं स्टारगेजिंग की गतिविधियां भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिले इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

30 जनवरी को वक्ता संस्कृति मंत्री एवं मंत्री पर्यटन विभाग, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे। कवि एवं पूर्व हिंदी विभाग प्रमुख जेएमआई विश्वविद्यालय पद्मश्री अशोक चक्रधर लेखक शामिल होंगे। पर्यावरणविद, फोटोग्राफर, मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री भालू मोंढे, पूर्व भारतीय राजनयिक एवं लेखक टीसीए राघवन एवं लेखक, इतिहासकार एवं सेवानिवृत्त सर्जन कमांडर (भारतीय नौसेना) उदय एस. कुलकर्णी साहित्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे और अपने व्याख्यान देंगे। साथ ही राजस्थानी लोक कलाकार मंगनियार ग्रुप, सूफी कलाकार राजीव सिंह, लोक एवं गजल कलाकार अली ब्रदर्स एवं तबला वादक निशांत शर्मा कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया