आगरमालवाः मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति के लिये युवाओं को किया गया प्रेरित
आगरमालवा, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के मानसिक स्वास्थ्य व नशामुक्ति के लिये विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने कहा कि हम स्वयं ही नशे से दूर रहे और हमारे आसपास जो भी व्यक्ति नशा करते है, या नशे करते पाये जाते है उन्हें भी नशे से दूर रहने की प्रेरणा दें।
उन्होंने कहा कि नशा समाज का दुश्मन है, जिससे अच्छे-अच्छे घर परिवार तबाह हो जाते है। इस मौके पर किरण दीदी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत की जिला समन्वयक शीतल भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा की हमें दिन भर में आधा घंटे अपने मुख और मन को मौन रखना चाहिये। इसके लिए उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल एप की जानकारी देते हुए बताया कि हर घंटे में 5 मिनट का अगर हम साइलेंस करते हो तो सारे दिन में हमारे अन्दर वह मानसिक शक्ति इकट्ठी हो सकती है।
इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने विद्यार्थियो को एचआईवी से बचाव करने के लिये रखने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। वही पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर हितेश तोमर ने ब्रह्म कुमारीज के मुख्यालय माउंटआबू में माह अक्टूबर 2026 में आयोजित हो रहे ग्लोबल सबमिट की विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित सभी लोगों से सबमिट में शामिल होने के लिये प्रेरित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा