अनूपपुर: भीषण गर्मी के कारण जिले में विद्यालयों के समय मे परिवर्तन
अनूपपु्र, 16 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी इन दिनों गर्मी के प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के बच्चे भी अछूते नहीं हैं। कलेक्टर हलचल पंचोली की निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गुरुवार की रात्रि निर्देश जारी कर विद्यालयों के समय में परिवर्तित किया है। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं सहित आंगनवाड़ी भी शामिल है।
जिला शिक्षा अधिकारी टीआर आर्मो ने जारी आदेश पर कहा है कि जिले में दिन के समय बढ़नी भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण स्कूलों में छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुये जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय विद्यालय के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए समय सुबह 0 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है।
जिसमें जिला अंतर्गत संचालित होने वाली समस्त ऑगनवाडी में बच्चों हेतु प्रातः 08:30 से 11:30 बजे तक संचालित होगी। कार्यकर्ताओं एंव सहायिकाओं की अन्य गतिविधिंयॉ पूर्ववत संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। स्कूली छात्र -छात्राओं को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिये समय परिवर्तन का निर्णय अभिभावकों ने सराहनीय बताया है। इससे अभिभावक अब चैन की सांस ली है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला