मंदसौरः भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न
मंदसौर, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर जनजाति कार्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति अध्यक्ष राजेश दीक्षित, एसडीएम शुभम पाटीदार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली गई एवं सांस्कृ्तिक गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्योमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। स्वागत उद्बोधन जनजाति कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती अंगूरबाला चौहान ने दिया व भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यभक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब बलिदानी और एक महान योद्धा जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया है समाज सुधारक और जिसको धरती आबा के रूप में जानते हैं ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए हम सब एकत्रित हुए हैं और निश्चित ही भगवान बिरसा मुंडा जिनका जीवन और जिनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो संघर्ष किया वह हम सबके लिए प्रेरणादाई है। अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई और उन्होंने केवल तीर कमान से नहीं बल्कि अपने वैचारिक और अपनी संरचनात्मक शक्ति से अंग्रेजी हुकूमत की नीव को हिलाने का काम किया ऐसे बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 151 जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को महापुरुषों से सीखना चाहिए कि उन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया।
जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव से महामानव बने बिरसा मुंडा की जयंती पर्व पर हम उनको याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारे प्रदेश में जनजातियों के लिए कल्यौण कार्य किये जा रहे है विभिन्नृ प्रकार की योजनाएं हमारे जनजाति बंधुओं के लिए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया