मुख्यमंत्री डॉ. यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम
भोपाल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज रविवार को बूथों पर श्रवण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बैतूल विधानसभा के बडोरा मंडल, ग्राम बडोरा के बूथ क्र. 210 पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ प्रातः 11ः00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे