उज्जैन में डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला शुक्रवार से

 


उज्जैन , 09 अप्रैल (हि.स.)। उज्जैन में डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी स्मृति सेवा न्यास प्रकल्प अंतर्गत डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला-2026 का आयोजन शुक्रवार से लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर, नीलगंगा मार्ग में होगा। अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर रही व्याख्यानमाला 12 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे प्रारंभ होगी।

यह जानकारी व्याख्यानमाला समिति के अध्यक्ष नितिन गरुड़ एवं सचिव गोपाल गुप्ता ने दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के-

* प्रथम दिवस शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ‘100 वर्ष की संघ यात्रा’ विषय पर व्याख्यान देंगे। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ पुरातत्वविद पद्मश्री नारायण व्यास करेंगे।

* द्वितीय दिवस 11 अप्रैल को प्रांत संघचालक, मध्य भारत प्रांत अशोक पांडेय ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदुत्व’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर गवारिकर करेंगे।

* समापन दिवस 12 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-नए क्षितिज’ विषय पर व्याख्यान देंगे। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ सनदी लेखाकार अजय कुमार जैन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल