उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री टेटवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 


भोपाल, 01 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री टेटवाल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी ली। प्राप्त आवेदनों और शिकायतों में से अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ता जनता तथा सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी कठिनाइयों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर सकारात्मक और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे