(संशोधित)धार : केंद्रीय कृषि मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, किसानों की समस्याओं को लेकर किया संवाद
धार, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले के एक प्रतिनिधमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की और क्षेत्र के किसान संगठनों द्वारा उठाई गई प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यक मांगों को लेकर संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल रहीं।
इस दौरान किसान संगठनों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन भी केन्द्रीय कृषि मंत्री को प्रस्तुत किया तथा अनुरोध किया कि इन बिंदुओं पर मंत्रालय स्तर से उचित विचार–विमर्श एवं समाधान की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से शीघ्र प्रारंभ हो, जिससे किसानों को राहत मिल सके।यहाँ किसानो की प्रमुख मांगों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अन्नदाताओं की कठिनाइयों को कम करने और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने हेतु केंद्र एवं राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर प्रदेश के अन्य सांसद गजेंद्र पटेल, दर्शन सिंह चौधरी, ज्ञानेश्वर पाटिल, जनार्दन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर