राजगढ़ः बाइक पेड़ से टकराई, दो रिश्तेदारों की मौत

 




राजगढ़, 01 मई(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढकोरा जोड़ के पास गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बीती रात ग्राम ढकोरा जोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हरीप्रसाद (35) पुत्र कन्हैयालाल लोधा, निवासी गांगाहोनी थाना सुठालिया, और नरेश (25) पुत्र लालचंद लोधा, निवासी तलावड़ामहाराजा थाना मलावर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों ब्यावरा से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान ढकोरा जोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ब्यावरा भेजा। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं और दोनों के दो-दो छोटे बच्चे भी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन चलाने के खतरों की ओर एक गंभीर चेतावनी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक