दमोह : अरंडी के बीज खाने से 12 से अधिक बच्चों की हालत खराब, जिला चिकित्सालय में भर्ती
दमोह, 2 दिसम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के किशनगंज ग्राम के बडी संख्या में मंगलवार को बच्चों ने अरंडी के बीजों का सेवन कर लिया। जिसके कारण उनकी स्थिति लगातार बिगडने लगी इनमें से कुछ बेहोश तो कुछ उल्टियां कर रहे थे। जिन सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिनकी संख्या लगभग 2 दर्जन बतायी जाती है।
सूत्रों की माने यह संख्या और बढ सकती है जिला चिकित्सालय में सभी बच्चों का ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि सूचना मिलते ही अनुविभागीय दण्डाधिकारी आर.एल.बागरी जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं एवं सिविल सर्जन डा.प्रहलाद पटेल के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम बच्चों का ईलाज कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव