अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल

 


अनूपपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल होंगे। जहां वह जिला मुख्यालय अनूपपुर में विविध कार्यक्रम में शामिल होगे। शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8.55 बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री का आगमन, प्रातः 8.56 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रीय गान की धुन, प्रातः 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.17 बजे शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारों का छोड़ा जाना, प्रातः 9.20 बजे शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन के उद्बोधन का लाईव प्रसारण, प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, प्रातः 10.10 बजे हर्ष फायर, प्रातः 10.15 बजे मार्च पास्ट (परेड), प्रातः 10.30 बजे म.प्र. गान, प्रातः 10.31 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11.30 बजे पुरस्कार वितरण, प्रातः 11.50 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान के गायन से कार्यक्रम का समापन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला