अनूपपुर: कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

 




अनूपपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’में गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। जिला मुख्यालय अनूपपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर तहसील कार्यालय के बाहर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजुरी में पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के बाहर भारत के संविधान के अनुच्छेद क्रमांक 326 का पाठ किया राष्ट्रगान गाया एवं मुख्य चुनाव आयुक्त पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

अनूपपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने के इंदिरा तिराहे से पैदल मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया, जो वयस्क मताधिकार के आधार पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों से संबंधित है। संविधान और मताधिकार के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया। वहीं, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजुरी में पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व मे लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहद वोट बचाओ,देश बचाओ, जन आंदोलन अभियान की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस बिजुरी में तहसील कार्यालय बिजुरी तक पदयात्रा कर विरोध मार्च करते हुए तहसील कार्यालय बिजुरी में भारत के संविधान के अनुच्छेद क्रमांक 326 का पाठ एवं राष्ट्रगान किया। इसकेबाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला