मंदसौरः जिला सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा
मंदसौर , 07 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में माय भारत केन्द्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को हुई। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने निर्देशित किया कि माय भारत केन्द्रश के तत्वावधान में जिले के युवाओं की वॉलिंटियर्स टीम तैयार की जाएगी वॉलिंटियर्स विभिन्न सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में नियमित रूप से अपना योगदान देंगे वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर कहा कि वॉलिंटियर्स की टीम द्वारा जिले में शामिल युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रेरित तथा प्रशिक्षित किया जाएगा। युवा वॉलिंटियर्स काउंसलिंग से लेकर रेस्क्यू रिलीफ,नशा मुक्ति,विभिन्न शासकीय अभियानों,खेल गतिविधियों, कार्यशालाओं, आईईसी तथा विभिन्न इवेंट्स गतिविधियों में अपना योगदान देंगे वॉलिंटियर्स आॅन कॉल रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वॉलिंटियर्स के लिए केप टी-शर्ट भी डिजाइन की जाएगी वॉलिंटियर्स टीम के लिए स्कूल कॉलेजों तथा अन्य स्थानों से युवाओं का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। कलेक्टर ने माय भारत केन्द्र को कार्यक्रमों गतिविधियों के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। वॉलिंटियर्स की टीम तैयार करके उनको ग्रुप वार गतिविधियों हेतु संगठित किया जाएगा प्रत्येक सेक्टर के लिए एक नोडल रहेगा वॉलिंटियर्स को पंजीकृत करने के लिए रजिस्ट्रेशन ड्राइव संचालित की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर को वॉलिंटियर्स की बैठक आयोजित होगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। प्रारंभ में माय भारत केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मुस्कान जैन ने माय भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों गतिविधियों से अवगत कराया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया