मंदसौरः जनसुनवाई में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सुनी 152 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर , 04 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी द्वारा 152 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए।
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए।
ग्राम बोलिया निवासी देवकन्या बाई ने कृषि भूमि के रास्ते के संबंध में आवेदन प्रस्तुित किया। जिस पर एसडीएम सितामऊ को वेकल्पिेक व्येवस्थां हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऐरा निवासी राजेश ने अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम सीतामऊ को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पिपलियारतन निवासी कलाबाई ने पट्टे की भूमि को राजस्वर रिकार्ड में दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार संजित को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। भटूनी निवासी भंवरलाल ने कृषि भूमि का रास्ताी चालु करनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुात किया। जिस पर तहसीलदार शामगढ़ को आदेश परित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में दिव्यांपगता प्रमाण पत्र बनवाने, मजदूरी का भूगतान करवाने, सर्वे नम्बहर आवंटित करवाने, फसल बीमा की राशि दिलवाने, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सीमांकन में त्रुटी सुधार करवाने एवं नक्शाा दुरूस्तभ करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया