जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश

 


जबलपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय पहुँचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने तथा भुगतान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, गुणवत्तापूर्ण उपचार और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक