सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे निजानंद धाम आश्रम, विवेक गुरुजी से लिया आशीर्वाद

 


उज्जैन, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर उज्जैन जिले के बड़नगर रोड़ चिरोला फंटे स्थित निजानंद धाम आश्रम पहुंचे। वे अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट पहुंचे। उन्होंने आश्रम में लगभग एक घंटे तक रुके और पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और धाम के दर्शन किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी सच्चिदानंदी के शिष्य विवेक गुरुजी से भी विशेष मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विवेक गुरुजी के लगभग 40 मिनट से अधिक समय तक बंद कमरे में चर्चा कि। जो आश्रम परिसर में मौजूद लोगों और स्थानीय श्रद्धालुओं में कई तरह सवाल खड़े कर गई।

डॉ यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे आज निजानंद धाम आश्रम के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी सच्चिदानंद जी के शिष्य विवेक गुरुजी का आशीर्वाद लिया और उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि आश्रम से मुख्यमंत्री की आस्था पिछले कई वर्षों से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से डा यादव तीसरी बार आश्रम पर आ चुके है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Ravindra singh Raghuvanshi