मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उदम सिंह के बलिदान दिवस और मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर किया नमन
भोपाल, 31 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों को न्याय दिलाने के लिए अदम्य साहस धैर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी से गांव, किसान, श्रमिक और वंचित वर्ग के जीवन संघर्ष को सजीव अभिव्यक्ति दी। उनका साहित्य सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना, समानता और नैतिक मूल्यों का सशक्त संदेश देता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत