मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को किया नमन

 


भोपाल, 26 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध में दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए स्वर्णिम इतिहास रचा। राष्ट्र सदैव वीर जवानों का ऋणी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत