मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर जताया दु:ख

 


भोपाल, 01 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के दौसा में मंगलवार देर रात ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि दुर्घटना अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर दुर्घटना में घायलों एवं सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना को लेकर राजस्थान सरकार से सतत् संपर्क बनाए रखते हुए प्रभावित सभी यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत