मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को जयंती पर किया नमन
भाेपाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति रहे भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन की आज (शुक्रवार काे) पुण्यतिथि है। इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें ही महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा- पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक, भारत रत्न, श्रद्धेय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपका जीवन ज्ञान, शिक्षा और मूल्य आधारित जीवन का प्रेरणास्रोत है। आपके आदर्श और विचार युवाओं को शिक्षित, संस्कारित और सशक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर काे जयंती पर नमन करते हुए कहा- पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ आपका संपूर्ण जीवन सादगी और जनसेवा का अद्भुत अध्याय रहा। सामाजिक न्याय और कमजोर वर्ग के उत्थान के प्रति आपका समर्पण निरंतर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे