मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर किया नमन
May 19, 2026, 10:29 IST
भाेपाल, 19 मई (हि.स.)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की आज मंगलवार काे जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी काे उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आजीवन समर्पित रहे। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, सादगी और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे