मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
कटनी सड़क दुर्घटना पर जताया शाेक, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए सहायता के निर्देश
भोपाल, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार काे मुरैना जिले में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल हादसे में यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि मुरैना जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने जीवन रक्षा के उद्देश्य से ट्रेन से छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से वे इस दौरान दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
कटनी सड़क दुर्घटना पर जताया शाेकमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में लमतरा ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में बस यात्रियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और दुर्घटना में घायल यात्रियों के समुचित इलाज और गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 1 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे