मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि और महान कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर किया नमन

 




भाेपाल, 20 मई (हि.स.)। होल्कर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होल्कर की आज बुधवार काे पुण्यतिथि है। इसके साथ ही छायावाद के प्रमुख स्तंभ महान कवि सुमित्रानंदन पंत की आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए सादर नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा-होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने मालवा की माटी को अपने शौर्य, वीरता और पराक्रम से सींचा। होल्कर राजवंश लोक-कल्याण के लिए जाना जाता है। हम सभी उनसे प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिए निरंतर क्रियाशील हैं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने महान कवि सुमित्रानंदन पंत काे जयंती पर नमन करते हुए कहा- “हरती भव-तम एक लघु किरण, यदि विश्वास हृदय में अणुभर। देंगे पथ तुमको गिरि-सागर, बढ़ो अमर, विश्वास-चरण धर”। छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, महान कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपनी कालजयी कृतियों से मनुष्यता को नई दिशा दी। प्रकृति से सामंजस्य बनाने के लिए चेतना जागृत की। उनकी रचनाओं से साहित्य जगत सदा आलोकित रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे