मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
भोपाल, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देशवासियों को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पाेस्ट कर कहा- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी संस्कृति, परम्पराओं और मातृभूमि के सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प जनजातीय समाज का सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे