मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

 




भाेपाल, 09 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, संत शिरोमणि गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा- सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। त्याग, सेवा, समर्पण और सहिष्णुता के प्रति आपकी प्रेरणा संपूर्ण विश्व के कल्याण का प्रेरणास्रोत है। मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने का आपका संदेश समाज को नई दिशा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे