सतना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिवंगतजनों के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
सतना, 23 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी आत्मीय अगवानी की। मुख्यमंत्री रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा सतना पहुंचे। उनके साथ खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और सतना सांसद गणेश सिंह भी मौजूद रहे।
सतना एयरपोर्ट पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के तीन दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान कामता टोला से बायपास मार्ग होते हुए एयरपोर्ट वापसी की। इस दौरान डेलौरा मोड़ के पास बड़ी संख्या में मौजूद लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्द्र द्विवेदी