सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सोमनाथ मंदिर पुर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर दीं मंगलकामनाएं
भोपाल, 11 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री सोमनाथ मंदिर पुर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर सभी भक्तों को मंगलकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष के बाद प्राप्त सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात की पुण्यधरा पर प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान भगवान श्री सोमनाथ जी के भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिवभक्तों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत