उमरियाः हाई स्कूल एव हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्रदेश की मैरिट में जिले के बच्चों ने बनाया स्थान

 


उमरिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उमरिया जिले के बच्चों ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा में अपना अलग स्थान बना कर जिले का नाम बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी में नवज्योति अकादमी मानपुर का छात्र कार्तिक शर्मा पुत्र पवन शर्मा ने प्रदेश में जीव विज्ञान समूह में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया l कार्तिक शर्मा के पिता कियोस्क बैंक सेंटर चलाते हैं एव इनकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, कार्तिक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरु को दिया है।

वहीं हाई स्कूल परीक्षा में नवज्योति अकादमी उ.मा. विद्यालय, मानपुर की छात्रा वैष्णवी गुप्ता पुत्री अनिरुद्ध गुप्ता ने 500 में 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मैरिट में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है l वहीं वैष्णवी गुप्ता ने भी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया है l

वहीं मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पाली से दो छात्र कक्षा 10 में प्रदेश की मैरिट में अपना दसवां स्थान बनाए हैं एव एक छात्र हायर सेकेंडरी स्कूल पनपथा का नाम गौरवान्वित करते हुए कक्षा 10 की प्रदेश की मैरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी